दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली जुडिशल सर्विस के 45 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। कोर्ट ने यह नोटिफिकेशन अपने आधिकारिक वेबसाइट (www.delhihighcourt.in) पर जारी किया है। इन पदों के लिए कैंडिडेट्स 2 अगस्त (शुक्रवार) सुबह 10 बजे से अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने की अंतिम तारिख 2 सितंबर है। कैंडिडेट्स 02 सितंबर रात 10 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को प्रारंभिक परीक्षा के बाद मेन्स और फिर इंटरव्यू या वाइवा के लिए उपस्थित होना होगा। प्रारंभिक परीक्षा 22 सितंबर को आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा के सवाल वस्तुनिष्ठ होंगे, जबकि मेन्स के सभी सवाल डिसक्रिप्टिव होंगे। सामान्य कैंडिडेट्स की अधिकतम उम्र 32 साल होनी चाहिए। वहीं आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेस्ट के लिए अधिकतम उम्र सीमा में 15 सास तक की छूट है। चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये के बीच होगा। दिल्ली जुडिशल सर्विस एग्जामिनेशन 2019: अप्लाई करने के स्टेप्स दिल्ली हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट(https://ift.tt/1hjO5U5) पर जाएं। बाईं ओर पब्लिक नोटिस के सेक्शन में मौजूद भर्ती ऐडवर्टाइजमेंट पर क्लिक करें। जुडिशल सर्विसेज के लिंक पर क्लिक करें। डिटेल्स का उपयोग कर अपना रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके लॉग-इन करें। फॉर्म भरें, अपनी फोटो अपलोड करें और पेमेंट करें। दिल्ली जुडिशल सर्विस एग्जामिनेशन 2019: आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ने के लिए यहां करें।
from Naukri: Sarkari Naukri, सरकारी नौकरी, Sarkari Jobs, बैंक नौकरी, Bank Jobs, बैंक जॉब्स, Job Vacancies, Government Jobs, Job Opportunities https://ift.tt/2STX60M
No comments:
Post a Comment