India Post Recruitment 2019: भारतीय डाक विभाग ने एक बार फिर बंपर वेकन्सी निकाली है। इस बार दस हजार से ज्यादा पदों पर वेकन्सी निकाली गई है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन भारतीय डाक विभाग की ऑफिशल वेबसाइट या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके कर सकते हैं। भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक पदों पर आवेदन मंगाएं प्रत्येक सर्कल के हिसाब से पदों की संख्या अलग-अलग है।
डाक विभाग ने कुल 10,066 पदों पर वेकन्सी निकाली है। सबसे ज्यादा वेकन्सी कर्नाटक सर्किल में जहां 2637 ग्रामीण डाक सेवक के पद निकाले गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू हो चुकी है जो 4 सितंबर 2019 तक चलेगी। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता दसवीं पास है। जिस सर्कल के लिए आप आवेदन कर रहे हैं आपको उस सर्किल की स्थानीय भाषा की जानकारी होनी चाहिए। स्थानीय भाषा बोलने और लिखने वाले को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।
from Naukri: Sarkari Naukri, सरकारी नौकरी, Sarkari Jobs, बैंक नौकरी, Bank Jobs, बैंक जॉब्स, Job Vacancies, Government Jobs, Job Opportunities https://ift.tt/2YLaN7A
No comments:
Post a Comment