IBPS: पीओ परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन शुरू - Lallantopkhabrein - Latest News, viral stories from India and all around the world

Lallantopkhabrein - Latest News, viral stories from India and all around the world

lallantopkhabrein is the latest news Site; opinion website covering politics, entertainment, sports, Social media, satire and many more stories. Welcome, Guest Lallantopkhabrein brings the Latest News & Top Breaking headlines on Politics and Current Affairs in India around the World, Sports, Business, Bollywood News and Entertainment, Science, Technology, Health Fitness News, Cricket opinions from leading columnists. Thanks for Visiting here.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, August 6, 2019

IBPS: पीओ परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन शुरू

IBPS Probationary Officer Recruitment 2019: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन यानी आईबीपीएस ने प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन परीक्षा के लिए आवेदन आईबीपीएस की ऑफिशल वेबसाइट ibps.in पर जाकर कर सकते हैं। इस परीक्षा केलिए आवेदन की प्रक्रिया 7 अगस्त से शुरू होकर 28 अगस्त 2019 तक चलेगी। वहीं फीस भुगतान की समय सीमा भी 7 अगस्त से 28 अगस्त 2019 है। आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर परीक्षा के ऐडमिट कार्ड अक्टूबर 2019 में जारी किए जाएंगे और प्री एग्जाम का आयोजन 12,13 और 19,20 अक्टूबर 2019 को किया जाएगा। प्री एग्जाम का रिजल्ट अक्टूबर/नंवबर 2019 में घोषित कर दिया जाएगा। आईबीपीएस ने परीक्षा का पूरा शेड्यूल नोटिफिकेशन में ही जारी कर दिया था जिसके मुताबिक प्री एग्जाम का रिजल्ट घोषित होने के बाद मुख्य एग्जाम के ऐडमिट कार्ड नवंबर 2019 में जारी कर दिए जाएंगे और ऑनलाइन मुख्य परीक्षा का आयोजन 30 नंवबर 2019 को किया जाएगा। मुख्य परीक्षा का परिणाम दिसंबर 2019 में जारी किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले आवेदक इंटरव्यू के लिए अपना ऐडमिट कार्ड जनवरी 2020 में डाउनलोड कर पाएंगे और इंटरव्यू का आयोजन जनवरी/फरवरी 2019 में किया जाएगा और अप्रैल 2019 में इंटरव्यू का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों के लिए आयोजित परीक्षा के रजिस्ट्रेशन में अगर आप कोई बदलाव करना चाहते हैं तो 28 अगस्त तक ऐसा कर सकते हैं। इसके अलावा 12 सितंबर 2019 आवेदन प्रिंट करने की अंतिम तारीख है।


from Naukri: Sarkari Naukri, सरकारी नौकरी, Sarkari Jobs, बैंक नौकरी, Bank Jobs, बैंक जॉब्स, Job Vacancies, Government Jobs, Job Opportunities https://ift.tt/2ZCBeJP

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages