Recruitment 2019: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने सिलेक्शन पोस्ट के सातवें चरण के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसका ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है इसे आप एसएससी की ऑफिशल वेबसाइट ssc.nic.in या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 अगस्त 2019 शाम बजे तक चलेगी। ध्यान रहे कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है अन्य किसी माध्यम से आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तारीख 2 सितंबर 2019 है। 2 सितंबर शाम 5 बजे तक फीस भुगतान किया जा सकता है। वहीं बैंक चालान के जरिए फीस भुगतान की अंतिम तारीख 4 सितंबर 2019 है। एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 7 के लिए परीक्षा का आयोजन 14 अक्टूबर 2019 से 18 अक्टूबर 2019 तक किया जाएगा। इस परीक्षा की फीस सामान्य वर्ग के लिए 100 रुपए हैं वहीं महिला आवेदक, आरक्षित वर्ग, एक्ससर्विसमैन और विक्लांग आवेदक को फीस नहीं देनी है। इन पदों से जुड़ी पूरी डीटेल आप ऑफिशल नोटिफिकेशने में जाकर पढ़ सकते हैं इसका डायरेक्ट लिंक हम नीचे उपलब्ध करवा रहे हैं। पहले चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट को पास करने के लिए सामान्य वर्ग के आवेदक को 35%, OBC/EWS को 30% और अन्य वर्ग को 30% अंक प्राप्त करने होंगे। इससे कम अंक वाले अभ्यर्थी को अगले चरण के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
from Naukri: Sarkari Naukri, सरकारी नौकरी, Sarkari Jobs, बैंक नौकरी, Bank Jobs, बैंक जॉब्स, Job Vacancies, Government Jobs, Job Opportunities https://ift.tt/2M3Wi9a
No comments:
Post a Comment